ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

दिन का तापमान जहां 28 डिग्री, न्यूनतम 8.1 डिग्री पर पहुंचा, सर्द उत्तरी हवाओं से दिन में भी बढ़ी ठिठुरन, रात का तापमान स्थिर

रेवाड़ी: दिन के समय चली ठंडी हवाओं ने सर्दी में इजाफा कर दिया। दिन में ठिठुरन भरी सर्दी रही। इससे दिन और रात का तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि रविवार को तापमान में ज्यादा उलटफेर नहीं रहा।दिन का तापमान जहां 27 डिग्री से 28 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री से 8.1 पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी राजस्थान पर प्रति-चक्रवात बना हुआ है। उसके असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल भी रहा है। जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर महीने के प्रथम सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार की मौसम स्थितियां रहने की संभावनाएं हैं। उसके बाद मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में कोल्ड डे की स्थिति और कंपकंपी वाली सर्दी देखने को मिलेगी। इधर, किसानों ने सरसों में सिंचाई शुरू कर दी है।पहाड़ाें की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी सर्दीमौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दिनों बर्फबारी हुई थी। इसके चलते वहां का वातावरण काफी ठंडा बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार सर्द उत्तरी हवाएं तो आ रही हैं और साथ ही साथ रात के तापमान में गिरावट जारी है, लेकिन राजस्थान पर बने एक प्रति-चक्रवात के असर से एनसीआर में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button