ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

किसान बोले वापस जाओ, भाजपा सांसद निरहुआ की सफाई देने पहुंचे थे नेता

आजमगढ़: आजमगढ़ में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर किसानों का चल रहा विरोध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के मंदुरी के खिरिया बाग में चल रहे इस धरना प्रदर्शन में किसानों को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा नेता श्याम सुंदर का जमकर विरोध किया गया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने वापस जाओ के नारे लगाए। इसके साथ ही किसानों का कहना है कि भाजपा के लोग हमें गलत ठहराने की कोशिश कर रहे हैं जो कि गलत है। धरना स्थल पर पहुंचकर भाजपा नेता ने जैसे ही एयरपोर्ट के पक्ष में बोलना शुरू किया विरोध शुरू हो गया।ग्रामीणों ने राजनीति करने का लगाया आरोपअपनी जमीन के लिए धरना दे रहे किसानों ने भाजपा नेता पर राजनीति करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि भाजपा नेता हमारी बात से ज्यादा राजनीति और पार्टी की बात कर रहे हैं। आज हम डेढ़ महीने से धरने पर बैठे हैं और इतने दिनों बाद भाजपा का कोई नेता आया है तो वो हमको ही गलत ठहराने की कोशिश कर रहा है। गांव के लोगों ने कहा कि हम जमीन नहीं देंगे और एयर पोर्ट नहीं चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि हमें भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भेजा है। वहीं किसानों का कहना है कि भाजपा सांसद निरहुआ ने आजमगढ़ के लोगों को मनबढ़ कैसे बोला और हम लोगों के ऊपर सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप कैसे लगाया।

Related Articles

Back to top button