ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

शिंदे का ऐलान नवी मुंबई में बनेगा असम भवन इसी तरह असम में महाराष्ट्र भवन 

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के अनुरोध पर नवी मुंबई में असम भवन के निर्माण को अनुमति दे दी है। राजधानी गुवाहाटी में सीएम शर्मा के साथ बैठक के बाद शिंदे ने कहा कि इसी तरह एक महाराष्ट्र भवन असम में भी बनेगा। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने हालांकि कहा कि असम भवन पहले से नवी मुंबई में स्थित है हर राज्य यहां भूमि चाहता है पर महाराष्ट्र के लिए अन्य राज्यों में जगह नहीं है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शर्मा के बीच बैठक गुवाहाटी स्थित उसी होटल में हुई जहां उद्घव ठाकरे की नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के पतन के पहले शिंदे शिवसेना के अन्य बागी विधायकों के साथ 11 दिनों तक ठहरे थे। शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने उद्योग व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
शिंदे और उनके मंत्री और सांसदों ने अपने-अपने परिवार के साथ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद शर्मा के साथ एक मिलन समारोह में शामिल हुए। शिंदे ने शर्मा को महाराष्ट्र आने का न्यौता दिया।

Related Articles

Back to top button