ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

लापता सिपाही का शव उत्तराखंड में पेड़ पर लटका मिला

आगरा : मैनपुरी के थाना घिरोर में तैनात सिपाही का शव उत्तराखंड के टिहरी में एक पेड़ पर लटका मिला। 22 नवंबर को वह ड्यूटी से गायब हो गया था। पुलिस की एक टीम टिहरी के लिए रवाना हो गई है, हालांकि थाना पुलिस मामले को दबाती रही। एसपी ने बताया कि शनिवार को सिपाही का शव टिहरी में मिला है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।बागपत के बड़ौत के गांव लहोड़ा निवासी आरक्षी रवि तोमर वर्ष 2020 में पुलिस में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनाती घिरोर थाना में थी। वर्तमान में वह स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ टीम में चल रहा था। बीते 22 नवंबर से वह अचानक लापता हो गया। जानकारी होने के बाद खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।23 नवंबर को उत्तराखंड के टिहरी में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला था। जब घिरोर पुलिस से संपर्क किया गया तो एक टीम रवाना हो गई।

शव की पहचान आरक्षी रवि तोमर के रूप में हुई, आरक्षी ड्यूटी से गायब होने के बाद उत्तराखंड क्यों और किस कारण से गया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी थी। वहीं जानकारी लेने पर थाना पुलिस की ओर से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।सिपाही का शव उत्तराखंड के टिहरी में मिलना और ड्यूटी से अचानक गायब हो जाना, कहीं न कहीं किसी बड़ी वजह की ओर संकेत कर रहा है। चर्चा है कि किसी महिला सिपाही से आरक्षी के प्रेम संबंध थे। चार दिन पूर्व महिला सिपाही ने भी दवा का ओवरडोज लिया था। मामले वाकई प्रेम प्रसंग का है या सिपाही के गायब होने व मौत के पीछे क्या रहस्य है, यह अब पुलिस जांच में ही सामने आ सकेगा।एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घिरोर थाना में तैनात सिपाही 22 नवंबर से गायब हो गया था, उसका शव उत्तराखंड में मिला है। उक्त घटना को लेकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button