ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कमिश्नर ने किया फेरबदल

गौतम बुद्ध नगर: गौतमबुद्ध नगर में कानून व्‍यवस्‍था को दुरूस्‍थ बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार के आदेश के बाद सात थाना प्रभारियों सहित कुल 13 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। माना जा रहा है कि इनमें से कई के थाना क्षेत्रों में लगातार अपराधिक वारदातें बढ़ रही थी। कुछ को पुलिस लाइन भेजा गया है, तो कुछ को पुलिस लाइन से थानों में भेजकर नई जिम्‍मेवारी दी गई है।निरीक्षक प्रमोद कुमार प्रजापति को सेक्‍टर बीटा-2 से प्रभारी निरीक्षक के पद पर थाना सेक्‍टर-113 भेजा गया है। वहीं दादरी थाना निरीक्षक राकेश कुमार को नोएडा के सेक्‍टर-49 का थाना निरीक्षक बनाया गया है। वहीं उमेश बहादुर को बिसरख थाने से दादरी थाने का निरीक्षक प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिकत थाना सेक्‍टर बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार राजपूत को बिसरख थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।मनोज कुमार सिंह बने थाना जेवर के प्रभारीवहीं इस कड़ी में निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना जेवर भेजा गया है। वहां पर वह प्रभारी निरीक्षक की भूमिका निभाएंगे। दनकौर के थाना प्रभारी राधा रमण सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है, उनके स्‍थान पर संजय सिंह को पुलिस लाइन से दनकौर भेजा गया है। यहां उन्‍हें दनकौर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्‍त किया गया है। नोएडा के सेक्‍टर-49 के थाना प्रभारी यशपाल सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।महिला थाने की निरीक्षक शैली राणा को भेजा गया पुलिस लाइनमहिला थाने की निरीक्षक शैली राणा को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्‍थान पर आईटी सेल में ग्रेटर नोएडा में निरीक्षक के पद पर तैनात सरिता सिंह को महिला थाने का प्रभार दिया गया है। यतेन्‍द्र कुमार को सूरजपुर मुख्‍यालय से स्‍वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। उननिरीक्षक अंजनी कुमार सिंह को थानाध्‍यक्ष जेवर के स्‍थान पर थानाध्‍यक्ष बीटा-2 बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक शरत कांत को सेक्‍टर-113 थाने से हटाकर ग्रेटर नोएडा आईटी सेल का नोएडा भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button