ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
बिहार

दुमका के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, दस्तावेज जलकर राख

झारखंड के दुमका जिले में  गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में शुक्रवार सुबह आग लग गई। घटना में बिस्तर, फर्नीचर, कपड़े और दस्तावेज जलकर राख हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद सरकारी छात्रावास में लगी आग पर काबू पा लिया गया। गिधनी पहाड़ी में छात्रावास के कमरे में आग लगने से बचने के प्रयास में 24 वर्षीय एक लड़की का पैर टूट गया है।

दुमका के अनुविभागीय अधिकारी महेश्वर महतो ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की एक टीम को छात्रावास भेजा गया था। उन्होंने बताया कि आग तब लगी जब एक लड़की एलपीजी सिलेंडर से खाना बना रही थी। जिला कल्याण अधिकारी अशोक प्रसाद ने बताया कि महज 50 बिस्तर वाले छात्रावास में 100 लड़कियां रहती हैं।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य धन होने के बावजूद लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्था नहीं करता है। राज्य मंत्री चंपई सोरेन ने दुमका प्रशासन को लड़कियों की तत्काल मदद करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button