ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

सिसाय में घर में फंदे पर लटका मिला; पत्नी पानी लेने गई थी

हांसी: हरियाणा के हिसार के हांसी में सिसाय गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वारदात के समय उसकी पत्नी जलघर से पानी लेने के लिए गई थी। कहा जा रहा है कि मानसिक परेशानी के चलते युवक ने सुसाइड किया है। मृतक 3 लड़कियों और एक लड़के का पिता था। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार सिसाय गांव निवासी पिंकू (39) पिछले दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। गुरुवार दोपहर को उसने अपने घर में पुंदा लगा लिया। परिजनों को पता चला तो वे उसे लेकर हांसी के नागरिक हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक पिंकू के भाई सोनू ने बताया सूचना मिली थी पिंकू ने फंदा लगाया है। पिंकू के शव को नागरिक हॉस्पिटल के पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखा गया है। पिंकू के साले प्रवीण ने बताया कि जब उसने फांसी लगाई थी जब उसकी पत्नी पानी लेने के लिए गई हुई थी।पिंकू के भाई सोनू ने बताया कि बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार रहता था। काफी दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था, लेकिन किसी से बातचीत नहीं करता था और एकांत में रहता था। प्रवीण ने बताया कि वह दो दिन से शराब के नशे में था। जब उससे शराब पीने का कारण पूछते तो वह रोने लगता था। उसके चार बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़की व सबसे छोटा लडका हैं।

Related Articles

Back to top button