ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

अमेरिका में मंदी की आहट देखकर अमेजन के फाउंडर की लोगों को सलाह, पैसा बचकर रखे 

वाशिंगटन । अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने लोगों को कम खर्च करने और ज्यादा बचाने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि कैश बचाकर रखें और आने वाले हॉलीडे सीजन में गैर-जरूरी चीजों पर खर्च न करने से बचें। दरअसल अरबपति बेजोस ने सामने दिख रही संभावित मंदी को देखकर यह सलाह दी है।
बेजोस ने कहा कि अमेरिका के लोगों को आने वाले दिनों में कोई बड़ी खरीदारी नहीं करनी चाहिए, जैसे कि नया रेफ्रिजरेटर, या फिर ब्रांड न्यू कार। यह पैसा मंदी के कठिन समय में आपके काम आएगा। बेजोस ने कहा, यदि आप अकेले रहते हैं और आप एक बड़ी स्क्रीन वाला टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तब आपको रुकना चाहिए, उस कैश को अपने पास रखें, और देखें कि क्या होता है। गौर करने वाली बात ये है कि यदि लोग ऐसा करते हैं, तब पहले से कम कमा रही अमेजन का रेवेन्यू और गिर सकता है।
इसके अतिरिक्त, अमेजन के पूर्व सीईओ ने सुझाव दिया कि छोटे बिजनेस करने वालों को भी नए उपकरण में निवेश करने की बजाय नकदी को अपने पास रखें। उन्होंने कहा, जितना कम हो सके, उतना जोखिम उठाएं… अच्छे के लिए आशा करें, लेकिन सबसे बुरे के लिए तैयार रहें।
बेजोस ने कहा कि वह अपने जीवनकाल में अपनी 124 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति का अधिकांश हिस्सा दान में दे देने वाले हैं। बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के मालिक ने कहा कि वह अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा जलवायु परिवर्तन से लड़ने और इसतरह के लोगों का समर्थन करने के लिए समर्पित करुंगा, जो गहरे सामाजिक और राजनीतिक विभाजन के सामने मानवता को एकजुट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button