ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

FIFA WC ओपनिंग सेरेमनी में BTS और नोरा फतेही मचांएगे धमाल

FIFA World Cup: कतर में रविवार (20 नवंबर) को 22वें फुटबॉल विश्व कप का आगाज हो जाएगा। 18 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी। चार-चार टीमों को आठ ग्रुपों में बांटा गया है। अल बायत स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा और यहीं पर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में कई स्टार दिखाई देंगे।

ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 21 नंवबर को होना था, लेकिन फीफा ने कतर के कहने पर 20 नवंबर की तारीख को तय किया। इसमें भारतीय अभिनेत्री और मॉडल नोरा फतेही दिखाई दे सकती हैं। फीफा ने पिछले महीने विश्व कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ रिलीज किया था। इसमें नोरा फतेही नजर आई थीं। अब ओपनिंग सेरेमनी में वह स्टेज पर दिखाई दे सकती हैं।

क्या है BTS?
नोरा के अलावा BTS का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। BTS का पूरा नाम बैंगटन सोनयोनडान है। यह दक्षिण कोरिया के सात लड़कों का बैंड है जो दुनिया भर में प्रसिद्ध हो चुका है। इसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इस बैंड की शुरुआत 2013 में हुई थी। बैंड ने अपने पहले गाने ‘नो मोर ड्रीम्स’ से सनसनी मचा दी थी। यह उनके पहले एल्बम ‘2 कुल 4 स्कूल’ का हिस्सा था। यह एल्बन दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था।

जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं। बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा एप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप जियो सिनेमा वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं। जियो सिनेमा अब जियो (Jio), वी (Vi), एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल ( BSNL) ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। जियो सिनेमा सभी मैचों को लाइव-स्ट्रीम करेगा। आप एप पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित पांच भाषाओं मैच का आनंद ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button