ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

शिक्षक ने रेलवे में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा, रुपये मांगने पर बंदूक लेकर दौड़ाया

हरदोई: हरदोई में ठगी की जानकारी देता पीड़ित युवक।हरदोई में शिक्षक ने रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए बेरोजगार से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पहले तो किसी तरह 50 हजार रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी डेढ़ लाख रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की नियत से बंदूक लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित ने एसपी से पूरे मामले की शिकायत की है।कोतवाली देहात के नन्हे गांव निवासी अनुरेश कुमार पाण्डेय पुत्र छोटे भइया ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि बेलहइया ब्लाक टोडरपुर में तैनात शिक्षक कौस्तुभानंद शुक्ला निवासी मरसा थाना सुरसा ने 27 जनवरी 2017 को कहा कि वह उसे रेलवे में नौकरी दिलाएगा। इसके लिए दो लाख रुपये देने पड़ेंगे। इस पर अनुरेश ने उसे घर में रखे 45 हज़ार और उसके खाते में एक लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।8 अप्रैल को लौटाये थे 50 हजार रुपयेकई महीने बीतने के बाद जब नौकरी का कोई अता-पता नहीं चला तो अनुरेश ने कौस्तुभानंद से रुपये मांगे। उसने 8 अप्रैल 2019 किसी तरह उसके खाते में आशा कान्ट्रेक्टर ताजुद्दीनपुर से 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए, लेकिन बाकी बचा एक लाख 50 हजार रुपये नहीं वापस किए। इसी साल 11 नवंबर को जब वह अपने रुपये मांगने गया तो कौस्तुभानंद ने उसे जान से मारने की नीयत से बंदूक लेकर दौड़ा लिया।

Related Articles

Back to top button