ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

लखनऊ पुलिस ने सूफियान के पैर में मारी गोली, सुबह इनाम घोषित हुआ था

लखनऊ: ये तस्वीर सूफियान की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। लखनऊ में लड़की को चौथी मंजिल से फेंकने के आरोपी सूफियान को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है। उसके पैर में गोली लगी है। घायल सूफियान को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। सुबह ही पुलिस कमिश्नर की ओर से सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। आरोपी सूफियान और उसका परिवार रविवार को घटना के बाद से फरार था।लड़की को प्रेमी ने फेंका, धर्म परिवर्तन का आरोपलड़की के परिजनों ने कहा कि सूफियान उनकी बेटी पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। परिवार ने पुलिस में जो शिकायत की है, उसके मुताबिक दुबग्गा में रहने वाली निधि गुप्ता (19) और सूफियान में प्रेम संबंध था। लड़की के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वे विरोध करने सूफियान के घर पहुंचे। लड़की के पिता रवि गुप्ता ने कहा- सूफियान ने निधि को 4 मंजिल से नीचे फेंक दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।परिजनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी पर कार्रवाई की मांगनिधि के शव का 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। बिसरा सुरक्षित रखा गया। बुधवार दोपहर को निधि का शव डूडा कॉलोनी उसके आवास पर लाया गया। इस दौरान परिजनों और मोहल्ले वालों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी सूफियान और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पिता बोले- बेटी का ब्रेनवॉश करता था सूफियानपुलिस ने बताया कि घटना रविवार को लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हुई। दुबग्गा के ब्लॉक 41 में रवि गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। ब्लॉक 40 में सूफियान और उसका परिवार रहता है।रवि गुप्ता ने कहा, “सूफियान ने बेटी निधि को एक मोबाइल दिया था। सूफियान उसका ब्रेनवॉश कर रहा था। वो बेटी को इस्लाम अपनाने के लिए बरगला रहा था। हमने सूफियान के घरवालों से इसकी शिकायत की, मगर उसके परिवार ने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। विवाद भी हुआ। इसी बीच निधि छत पर चली गई। उसके पीछे सूफियान भी भागता हुआ गया था।

Related Articles

Back to top button