ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

बोले- सिखों के साथ पक्षपात छोड़ें, हर किसी के लिए हो एक नीति

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को कौम के नाम संदेश देते हुए अपना गुस्सा सरकारों के प्रति जाहिर किया है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को सिखों के प्रति एक नीति अपनाने और सिखों के मसलों को जल्द हल करने की मांग रखी है। उन्होंने गोल्डन टेंपल पर हमला करने की धमकी देने वाले को भी पकड़ने के लिए कहा है।श्री अकाल तख्त साहिब।ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार कौम के नाम संदेश देते हुए सिखों के साथ हो रहे पक्षपात की बात कही। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि सिखों के प्रति नफरत फैलाने के मामले सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत में हिंदू राष्ट्र की बातें करना गलत नहीं हैं तो सिख राष्ट्र की बात करने वाले गलत कैसे हो सकते हैं। जिस बात को आधार बनाकर नफरत भरा प्रचार हो रहा है।इस देश में हर धर्म के लिए अलग कानूनज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस देश में दो कानून चल रहे हैं। बंदी सिखों पर सरकारें निर्णय नहीं ले रही। अगर राजीव गांधी के कातिलों को रिहाई मिल सकती है तो बंदी सिखों को रिहाई क्यों नहीं दी जा रही। अगर एक देश में हर धर्म के लिए अलग नियम चल रहा है तो यह देश अखंड कैसे रह सकता है। अगर इस देश को अखंड बनाना है तो पूरे राष्ट्र को पक्षपात मुक्त रखना होगा।गोल्डन टेंपल को उड़ाने वाले सुरक्षा में घूम रहेज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस दौरान गोल्डन टेंपल को उड़ाने व हमला करने वाले बयान की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि गोल्डन टेंपल पर हमला करने वालों को सुरक्षा दी गई है। इतना ही नहीं, सिखों की नस्ल-कुशी करने की धमकी दी जा चुकी है।वहीं अगर यह धमकी किसी गैर हिंदू की तरफ से हिंदू तीर्थ को उड़ाने की दी गई होती तो शायद आज वह जेल में होता, लेकिन सिख मसलों में ऐसा नहीं हो रहा। इस सारे माहौल में सरकारें मूक-दर्शक बनी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button