ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

डिलीवरी बॉय से मारपीट कर छीने थे 5 हजार रुपए; 2 पहले किए काबू

जींद; हरियाणा के जींद की सीआईए स्टाफ ने डिलीवरी बॉय से लूट करने वाले आरोपी काबू किया है। उसकी पहचान गांव खोखरी निवासी साहिल के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने 500 रुपए बरामद किए हैं। इस मामले में 2 अन्य आरोपियों भंभेवा निवासी दीपक, रोहित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिनसे लूट की बाइक व मोबाइल फोन बरामद हुए थे।जींद के गांव जलालपुर खुर्द निवासी पंकज ने 4 नवंबर को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह जोमेटो में डिलीवरी ब्वाय का कार्य करता है। शाम को ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त हुआ। ऑर्डर तैयार होने के बाद वह बताए गए स्थान राजा जी होटल के निकट पहुंचा। वहां तीन युवक पहले से ही शराब के नशे में खड़े थे और उन्होंने डिलीवरी के बारे में पूछा।इसी दौरान तीनों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 5 हजार रुपए की नकदी, मोबाइल फोन छीन लिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक युवक फरार हो चुके थे। किसी तरह उसने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में गांव खुखरी निवासी साहिल को काबू किया है।सीआईए जींद इंचार्ज अनूप कुमार ने बताया कि साहिल से लूट के 500 रुपए बरामद किए गए हैं व आरोपियों द्वारा लूटी गई बाइक व मोबाइल फोन साहिल के दो साथियों दीपक व रोहित से पहले ही बरामद किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button