ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित, गांव-गांव कराया जा रहा छिड़काव

बुलंदशहर: बुलंदशहर में मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। रामपुर में बीते दिनों लोगों को बुखार आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को गांव के पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा बांटी। रामपुर पहुंचे जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने टीम के साथ जांच के बाद गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य शिविर में गांव के करीब 151 लोगों की जांच की गयी। इसके बाद उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई।जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू के गांव रामपुर में बुखार के मरीज मिलने की सूचना पर मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर मरीजों का हाल-चाल जाना। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई। मलेरिया विभाग ने गांव के मुख्य मार्ग सहित गलियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गांव के ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। डीएमओ ने गांव के कई घरों में जाकर लार्वा की जांच की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें।चिकित्सक से लें परामर्शपब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डा. रमित कुमार ने बताया डेंगू का प्रमुख लक्षण ठंड लगने के साथ तेज बुखार, सिर, मांसपेशी, गले तथा जोड़ों में दर्द, आखों में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, मंह में स्वाद का खराब होना है। इसके साथ ही शरीर पर लाल चकत्ते निकल सकते हैं। उन्होंने बताया साधारण डेंगू बुखार पांच से सात दिन तक रहता है और उचित उपचार से रोगी ठीक हो जाता है। बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह करके उपचार करना चाहिए।उपचार में न बरतें लापरवाही​​​​​​​पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि रामपुर में चौथा स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। शिविर में आए मरीजों की जांच के बाद उन्हें दवाई उपलब्ध कराई गई। डा. मनोज कुमार ने कहा गांव में किसी को बुखार आता है तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श करे। सरकारी अस्पताल में जांच व उपचार की सेवा निशुल्क उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button