ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

हरदोई पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप, जमीन के विवाद का मामला, न्याय की गुहार

हरदोई: हरदोई के बेहटा गोकुल इलाके में जमीन के विवाद में पुलिस की मनमानी सामने आई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जब पीड़िता पुलिस से शिकायत करने आई। इसी दौरान गांव पहुंचे दो कांस्टेबल ने उनका घर गिराने तक की बात कह दी। इससे परेशान पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिला सरैया में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए 2 लोगों का 151 में चालान किया था। पीड़िता प्रेमशिला ने आरोप लगाया है कि दबंग अजय कुमार के बाबा रूपन लाल व पीड़िता के ससुर राम चरण भाई -भाई थे। रूपन बड़े थे, इसलिए खेत उसके बाबा रूपन के नाम चला गया था। जिससे अजय कुमार के पिता के नाम खेत व बाग है। पहले घर में जो बड़ा होता था जमीन उसके नाम चली जाती थी। लेकिन आधी खेती पीड़िता के ससुर रामचरण लगभग 60 वर्ष से करते चले आ रहे थे। पीड़िता के ससुर के हिस्से का बाग और खेत को दबंग जबरदस्ती कब्जा करना चाह रहे हैं।15 नवंबर को अजय कुमार उसके ससुर के हिस्से की जमीन को ट्रैक्टर से जुतवा रहा था। पीड़िता ने खेत जोतने से मना किया तो अजय कुमार उर्फ शेर सिंह, लोकेश वर्मा उर्फ ललित, अभिषेक वर्मा उर्फ बबलू और अंजली देवी लाठी-डंडों से पीटने लगे। वापस घर पहुंचने के पहले दो कांस्टेबल पीड़िता के घर पहुंचे। घर की महिलाओं को धमकाया कि तुम्हारा घर गिरवा देंगे और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।पीड़िता ने बताया इसका वीडियो उसके पास मौजूद है, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पूरे मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अंकित मिश्रा ने पीड़िता के मामले को सुना और उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button