ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
छत्तीसगढ़

 BJP से ब्रह्मानंद नेताम उम्मीदवार, पहले  भी रह चुके है विधायक

छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए BJP ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है। नेताम साल 2008 में भी भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने दिवंगत नेता मनोज मंडावी को ही चुनाव हराया था। ब्रम्हानंद नेताम की आदिवासियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। ऐसे में भाजपा को फायदा मिलने की उम्मीद है। पार्टी को प्रत्याशी के तौर पर 17 प्रस्तावित नाम मिले थे। इनमें से नेताम सहित पांच नामों का पैनल फाइनल कर केंद्रीय समिति को भेजा गया था।

वहीं कांग्रेस की ओर से तीन नामों का पैनल पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है। हाईकमान की मुहर लगते ही एक-दो दिन में प्रत्याशी के नाम का ऐलान होगा। जिन नामों का पैनल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने भेजा है, उनमें बीरेश ठाकुर और दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी का दावा मजबूत है। हालांकि सावित्री मंडावी का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

5 दिसंबर को होना है मतदान
भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। इसी के साथ नामांकन शुरू होगा। 17 नवंबर अंतिम तिथि होगी। पांच दिसंबर को मतगणना होगी और आठ दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button