ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
महाराष्ट्र

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में मिल रहा भरपूर समर्थन

मुंबई। इन दिनों राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में है. यहां भी भारत जोड़ो यात्रा का भरपूर समर्थन राहुल गाँधी को मिल रहा है. खासकर जिस क्षेत्र से यात्रा गुजर रही है वहां पारंपरिक वेशभूषा में लोग राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं. उन्हें प्रामाणिक मराठी संस्कृति दिखाते हुए  लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। हर रोज बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के क़रीब 250 बड़े साहित्यकारों ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के हिंगोली ज़िले में है. हिंगोली में साहित्यकारों ने राहुल गांधी से मुलाक़ात कर अपना समर्थन दिया और एक पत्र भी राहुल गांधी को सौंपा है. पत्र में लिखे पांच बड़े मुद्दे इस प्रकार हैं-
1) धर्मनिरपेक्षता (हम वर्तमान सरकार को पसंद नहीं करते हैं. हम आपके नरम हिंदुत्व को भी स्वीकार नहीं करते हैं.)
2) आर्थिक नीति- बेरोजगारी, आय में कमी
3) शिक्षा (शिक्षा की संविदा प्रणाली का विरोध महंगी शिक्षा)
4) किसान/मजदूर- किसान आत्महत्या कर रहे हैं. श्रम कानून गलत है.
5) कलाकार, लेखक की व्यक्तिगत स्वतंत्रता इस समय खतरे में है, मौजूदा प्रधानमंत्री माहौल खराब कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button