ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
छत्तीसगढ़

RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे जूदेव की प्रतिमा का अनावरण

छत्तीसगढ़ : RSS प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। अब सोमवार को RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम तय हैं । झारखंड के रांची से सीधे मोहन भागवत जशपुर के वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचे। संघ प्रमुख रविवार की शाम वनवासी कल्याण आश्रम में संघ की शाखा में शामिल हुए। इसके बाद आश्रम में होने वाली शाम की आरती में शामिल होकर, संघ प्रमुख संघ के अधिकारियों ,पदाधिकारियों और स्वयंसेवियों से भेंट- मुलाकात की। जशपुर के वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दोपहर 12:00 बजे जशपुर नगर में दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा जो खुद RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। दिलीप सिंह जूदेव जशपुर राजपरिवार के प्रमुख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की मशहूर सियासी हस्ती रहे। आदिवासी इलाके में हिंदुत्व जागरूकता के कामों की वजह से उन्हें जाना जाता है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता भी शामिल होंगे और आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी भी। जशपुर में मोहन भागवत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे इसके बाद जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे।

सोमवार को जशपुर के अलावा 15 नवंबर को मंगलवार के दिन अंबिकापुर में मोहन भागवत के कार्यक्रम तय है। मोहन भागवत अंबिकापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरगुजा और कोरिया विभाग के संयुक्त पथ संचलन में शामिल होंगे संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को संबोधित किया जाएगा। जशपुर के कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के हाथ से ही दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति का निर्माण हुआ है। मूर्तिकार राम सुतार को भारत सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण सम्मान दिया है। जिस वक्त यह प्रतिमा राम सुतार के हाथों बनाई गई, उस वक्त सरदार पटेल की प्रतिमा का भी काम चल रहा था। पर सिर्फ दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा होने की वजह से प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने व्यस्तता के बावजूद दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा बनाई। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में इसका निर्माण किया गया।

Related Articles

Back to top button