ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

शिकायत करने गए पीड़ितों पर ही कर दी कार्रवाई, भेज दिया जेल

शामली: जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में गोतस्करों ने लाठी डंडों और तेज धारदार हथियार से एक परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया। गो तस्करों के हमले में दोनों लोगो को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत करने गए पीड़ितों पर ही सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 151 भेज दिया। वहीं गौ तस्करों हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पीड़ित पक्ष उच्च अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगा रहा है।9 अक्टूबर की बताई जा रही घटनाआपको बता दें कि मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा का है जहां पर जमेशद के बेटे साबिर और जावेद का परिवार रहता है साबिर व जावेद अपने घर पर बाहर खड़े हुए थे तभी गांव के ही रहने वाले जनाब, कय्यूम, हारून ,तालिब पुत्र इकबाल, मनु उर्फ मनोहर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने तेज धारदार हथियार आदि लेकर घर के ऊपर हमला कर दिया है। जिसमें साबिर और जावेद को गंभीर चोट आई। आप को बता दे कि घटना 9 अक्टूबर की है जहां पीड़ितों ने सुरक्षा हेतु घर के चारो ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।सीसीटीवी कैमरे का विरोध कर रहे थे आरोपीपीड़ित परिजन घटना के बाद कैमरे की सीसीटीवी फुटेज को लेकर सदर कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया। तो उल्टा कोतवाल नेमचंद ने पीड़ितों को गाली देकर धारा 151 में ही जेल भेज दिया। घायल पीड़ितों का आरोप है कि अपने घर पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगवाए हुए हैं जिसका विरोध जनाब ओर उसके पक्ष के लोगों ने आदि लोगों ने कई बार किया। क्योंकि वह लोग इसी रास्ते को आते जाते हुए गोमांस और गौ तस्करी का कार्य करते हैं जिसके डर की वजह से लोगों ने उनके साथ पहले भी कहासुनी मारपीट की।इसी को लेकर बीते 9 अक्टूबर करीब 11:00 आधा दर्जन युवक आए और साबिर और जमशेद पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया था जिसमें दो लोगों को चोट आई थी।

Related Articles

Back to top button