ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

उन्नाव में शिवपाल ने किया ऐलान, आजम के फैसले पर बोले- कोर्ट का सभी करें सम्मान

उन्नाव: उन्नाव में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शिरकत की। यहां अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव पर गोलमोल जवाब दिया। 2-4 दिन में लखनऊ में सब कुछ बताने की बात कही। वहीं आजम खाँ पर कोर्ट के फैसले पर कहा की कोर्ट का सभी को सम्मान करना चाहिए। वहीं शिवपाल यादव ने ऐलान करते हुए कहा की सभी जगह निकाय चुनाव लड़ा जाएगा।मीडिया से पता चला कि मैनपुरी में किसे बनाया प्रत्याशीप्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने शिवपाल यादव का माला पहनाकर अभिवादन किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव पर बयान दिया। मैनपुरी उपचुनाव में सपा ने डिम्पल यादव को प्रत्याशी बनाया है। जिस पर शिवपाल यादव ने कहा की देखिए आज ही अधिसूचना जारी हुई है, वैसे तो मुझे तो पता नहीं था। आपके द्वारा ही पता चल रहा है। हमारी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है, पता नहीं आपने ये सवाल कहां से पूछ लिया।उन्नाव में कार्यक्रम में शिरकत करने आए प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव का माला पहनाकर स्वागत करते अधिवक्ता।कहा कि 2-4 दिन में लखनऊ में आपको सब कुछ बता देंगे। आजम खां के कोर्ट के फैसले पर बोलते हुए प्रसपा अध्यक्ष ने कहा की कोर्ट के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए। वहीं शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दे डाला। शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव पर बोलते हुए कहा कि निकाय चुनाव के लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं की सभी जगह चुनाव लड़ा जाए।

Related Articles

Back to top button