ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

दतिया में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

दतिया: दतिया स्टेशन पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद जेआरपीएफ पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।दिल्ली-झांसी रेलमार्ग पर दतिया स्टेशन पर गाड़ी क्रमांक 12618 के चालक दिनेश कुमार ने जेआरपीएफ पुलिस को सूचना दी कि, खम्बा नम्बर 1152/01 और 1152/0 के बीच एक बुजुर्ग की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जेआरपीएफ चौकी प्रभारी शुभाष मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।साथ ही उन्होंने बताया कि, बुजुर्ग की उम्र करीब 65 साल के आस-पास होगी। साथ ही उसने सफेद रंग का पजामा और सफेद रंग की बनियान पहनी हुई है। जो देखने में बहुत गंदी लग रही थी। वहीं पुलिस शव के शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button