ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

 एक ही बिस्तर पर सो रही दो युवतियां, रिश्तेदार ने मारपीट कर एक के प्रायवेट पार्ट को जलाया

मुर्शिदाबाद । देश में भले ही एलजीबीटी को मान्यता दे दी गई हैं। लेकिन अभी भी कई लोग हैं, जो इस तरह के रिश्तों को स्वीकार नहीं कर समाज के लिए पाप बताते हैं। पश्चिम बंगाल में ऐसा ही कुछ मामला आया है जहां तीन लोगों ने मिलकर दो प्रेमी युवतियों को बुरी तरह पीटा। फिर इनमें से एक के प्राइवेट पार्ट को इलेक्ट्रिक रॉड से जला दिया। साथ ही दोनों के साथ रेप करने की कोशिश हुई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी उनके रिश्तेदार ही हैं। जबकि, तीसरा आरोपी उनका पड़ोसी है। पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
बताया जा रहा है, कि दोनों युवतियों की उम्र 21 से 22 साल के बीच है। दूसरी पीड़ित युवती ने पुलिस बताया, ”हम दोनों पिछले कुछ साल से रिलेशनशिप में हैं। हम रोजाना एक दूसरे से मिलती हैं। 25 अक्टूबर को मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे फोन कर बताया कि वहां बीमार है। फिर उसने मुझे घर में बुला लिया। रात काफी हो चुकी थी। इसलिए मैं उसके घर पर ही रुक गई।
युवती ने बताया, रात को करीब 11 बजे मेरी गर्लफ्रेंड के दो रिश्तेदार अचानक से कमरे में आ गए। उसके साथ में पड़ोसी भी था। तीनों ने हमसे पूछा कि हम एक ही बेड पर क्यों सो रहे हैं? तब हमने कहा कि हम दोनों दोस्त हैं इसकारण। लेकिन उन लोगों ने कहा कि हमें सब पता है तुम्हारे रिलेशनशिप के बारे में। फिर उन लोगों ने हमें पीटना शुरू कर दिया। युवती ने बताया कि इस दौरान वे खूब चीखीं और चिल्लाईं भीं. लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। फिर आरोपियों ने मेरा और मेरी गर्लफ्रेंड का रेप करने की कोशिश भी की। हम दोनों ने उनका विरोध किया तब वे अंदर से इलेक्ट्रिक रॉड ले आए और मेरी गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए। जाते-जाते हम जान से मरने की धमकी देकर गए।

Related Articles

Back to top button