ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे कृषक

बहराइच। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अन्तर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के समस्त विकास खण्डों से चयनित 10-10 कृषकों कुल 140 कृषकों को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम पर रवाना किया गया।जनपद से जाने वाला 140 कृषकों का समूह नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या में राज्य के अंदर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।

कृषि भवन प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नन्दा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर सिंह, विपुल इण्डस्ट्री रिसिया के राम रतन अग्रवाल, भाजपा जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ महेश कुमार अग्रवाल, कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के कृषि वैज्ञानिक डॉ. नीरज कुमार सिंह व डॉ. नन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारियों व प्रगतिशील किसानों के साथ हरी झण्डी दिखाकर कृषकों की बस को रवाना किया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि श्री शाही ने कृषकों से अपेक्षा की कि शैक्षणिक भ्रमण से लौटकर आप द्वारा दूसरे कृषकों के बीच महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करने से आकांक्षात्मक जनपद के कृषकों को अपनी आय को दोगुना करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button