ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

400 केवी का सूखी सेवनिया सब स्टेशन जबलपुर से होगा कंट्रोल

भोपाल: कंट्रोल सेंटर से ये सब स्टेशन फाइबर ऑप्टिकल केबल नेटवर्क के माध्यम से जोड़े जा रहेमध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने सब स्टेशनों को लेकर एक नया प्रयोग किया है। इसके तहत भोपाल के सूखी सेवनिया का 400 केवी क्षमता का सब स्टेशन 327 किमी दूर जबलपुर से रिमोट के जरिए कंट्रोल होगा। इसके लिए जबलपुर नयागांव में रिमोट कंट्रोल सेंटर बनना शुरू हो गया है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जो इतनी क्षमता के सब स्टेशनों को रिमोट से नियंत्रित करेगा। पहले चरण में जबलपुर में बन रहे सेंट्रल रिमोट कंट्रोल सेंटर से प्रदेश के 14 सब स्टेशन नियंत्रित किए जाएंगेे।कंट्रोल सेंटर से ये सब स्टेशन फाइबर ऑप्टिकल केबल नेटवर्क के माध्यम से जोड़े जा रहे हैं। यह कंट्रोल सेंटर 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां ऑपरेटर सभी 14 सबस्टेशनों को कंट्रोल करने के साथ उनकी मॉनीटरिंग भी कर सकेगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि जबलपुर के अलावा इंदौर में एक बैकअप कंट्रोल सेंटर भी बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button