ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो चुकी है, क्योंकि टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। मौजूदा चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ी शर्मनाक बात रही है, क्योंकि ये टूर्नामेंट कंगारू टीम की मेजबानी में ही खेला जा रहा है। इस बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में हैरान करने वाला नाम मार्कस हैरिस का है, जो लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम है। हालांकि कंगारू टीम अभी भी दूसरे नंबर पर है।

मार्कस हैरिस इस साल की शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ डेविड वॉर्नर के साथ ओपन करते नजर आ सकते हैं।इस टीम में 13 वही खिलाड़ी हैं,जो पिछले साल के अंत में और इस साल की शुरुआत में एशेज सीरीज में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button