ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

शराब पार्टी के बाद तेजधार हथियार से किए वार; 15 दिन पहले हुई थी कहासुनी

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव गांजबड़ में किराए के कमरे में रहने वाले युवक ने 21 वर्षीय दोस्त की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। दरअसल, दोनों के बीच करीब 15 दिन पहले आपसी कहासुनी हुई थी। दोनों की सुलह भी करवा दी गई थी।मगर, रंजिश रखते हुए बीती रात पहले दोनों ने शराब पार्टी की। इसके बाद एक आरोपी युवक, दोस्त की हत्या कर अपना बैग लेकर वहां से फरार हो गया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कमरे में रहने वाला उनका तीसरा साथी ड्यूटी से वहां लौटा। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर लिया है।जानकारी देता आकाश कुमार प्रजापति।शव के पास पड़ी थी शराब की बोतलसदर थाना पुलिस को दी शिकायत में आकाश कुमार प्रजापति ने बताया कि वह जिला औरंगाबाद, बिहार का रहने वाला है। वह पेप्सी वेयर हाउस, गांव बड़ौली में लेबर का काम करता है। गांव गांजबड में वह अपने दोस्त पिंकू पाठक निवासी जिला पलामू, झारखंड व गोलू पाठक निवासी गांव पिथौरा, जिला पलामू झारखंड के साथ किराए के कमरे में रहता है।पिंकू पाठक व गोलू पाठक भी प्राइवेट नौकरी करते थे। गोलू पाठक, पेप्सी वेयर हाउस में उसके साथ काम करता है। आकाश के मुताबिक, 5 नवंबर को उसकी ड्यूटी दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक की थी। मगर, गोलू पाठक ड्यूटी पर दो दिन से ड्यूटी नहीं जा रहा था।रात को आकाश ड्यूटी कर खत्म कर करीब साढ़े 11 बजे कमरे पर पहुंचा। जहां देखा कि कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। उसने कुंडी खोली और अंदर देखा कि कमरे के फर्श पर पिंकू पाठक खून से लथ-पथ हालत में पड़ा हुआ था। जिसके सिर से खून निकल रहा था। उसके पास 2 शराब की बोतल पड़ी हुई थी।मृतक के जानकारों के शिकायत पर हस्ताक्षर करवाती पुलिस।आपसी कहासुनी की तीसरे साथी ने करवा दी थी सुलहवह घबरा कर कर वापस मुड़कर पास में दूसरे किराए के कमरे में रहने वाले पिंकू के गांव के बसंत और ओमप्रकाश के पास गया। उसने इस घटना के बारे में उन्हें बताया। बसंत व ओमप्रकाश ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।इसके बाद सभी कमरे पर पहुंचे तो वहां देखा कि कमरे में रहने वाला तीसरा युवक गोलू पाठक बैग समेत वहां से लापता था। आकाश ने बताया कि उसने पूरा यकीन है कि पिंकू की हत्या गोलू पाठक ने शराब पीकर की है।क्योंकि करीब 15 दिन पहले भी गोलू पाठक ने पिंकू पाठक के साथ शराब पीकर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस दौरान उसने जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि दोनों के बीच सुलह भी करवा दी थी। मगर, रंजिश रखते हुए उसने यह वारदात की है।

Related Articles

Back to top button