ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
विदेश

नंदीगाम में चंद्रबाबू नायडू के वाहन पर पथराव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल 

विजयवाड़ा। एनटीआर जिले के नंदीगाम में एक अज्ञात व्यक्ति ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के वाहन पर पथराव कर दिया। हालांकि नायडू इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी के चेहरे पर चोट लगी है। चंद्रबाबू नायडू एक पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जग्गैयापेट की ओर जा रहे थे। तेदेपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नंदीगाम में उनका भव्य स्वागत किया। इसके तुरंत बाद एक अज्ञात शख्स ने नायडू के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। नायडू खुले वाहन में लोगों का अभिवादन कर रहे थे।
खबरों के मुताबिक 2019 के चुनावों के बाद नायडू की नंदीगाम और जग्गैयापेट विधानसभा क्षेत्रों की यह पहली यात्रा थी। इसलिए तेदेपा नेताओं ने दोनों कस्बों और पूरे मार्ग में रोड शो के लिए भारी भीड़ जुटाई थी। जब काफिला नंदीगाम पहुंचा, तो नायडू अपनी कार से बाहर आए और सड़क के दोनों ओर खड़े होकर उनका अभिवादन कर रहे पार्टी कैडर का अभिवादन किया। हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ में खड़े एक अज्ञात शख्स ने नायडू के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। उसके द्वारा फेंके गए अनेक पत्थरों में से एक पत्थर उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाबू को जाकर लगा।
इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मधु बाबू को दूसरे वाहन में भेज दिया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना के बाद एसपीजी सुरक्षा कर्मियों ने चंद्रबाबू नायडू के लिए सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है, जबकि स्थानीय पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने रैली में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए तेदेपा प्रमुख से तेजी से आगे बढ़ने का भी अनुरोध किया। हालांकि इसके बावजूद नायडू ने सड़क के दोनों ओर इंतजार कर रहे पार्टी कैडर को संबोधित किया और मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी पर ‘आपराधिक राजनीति’ में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जगन विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ आपराधिक कृत्यों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button