ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

Rubina Dilaik ने लोहे की 500 कीलों पर किया ” घूमर “, देखकर जज हुए हैरान

बॉस लेडी कही जाने वालीं रुबीना दिलैक अब ‘झलक दिखला जा 10’ में डांस से छाई हुई हैं। ‘बिग बॉस 13’ की विजेता रुबीना दिलैक शो की मजबूत कंटेस्टेंट में से हैं। वो एक बेहतरीन डांसर हैं ये तो उनके फैन्स अच्छी तरह से जानते हैं। रुबीना ने अपनी हर एक परफॉर्मेंस से सभी को हैरान किया है। रिहर्सल के दौरान उन्हें चोटें भी आईं लेकिन वह फिर से वापस लौटीं और डांस से धूम मचा दिया। अब रुबीना शो में ‘घूमर’ गाने पर थिरकती दिखेंगी लेकिन उनके स्टेप्स इतने भी आसान नहीं हैं।
प्रोमो वीडियो रिलीज
शो का एक प्रोमो वीडियो आया है जिसमें वह हैवी लहंगा पहने हुए हैं। सिर पर उनके एक मटका है जिस पर आग जल रही है। रुबीना ने इससे पहले अपनी दो तस्वीरें शेयर कर बताया था कि लोहे की 500 कीलों के बेड पर डांस करने से लेकर सिर पर आग को बैलेंस करने तक, इस हफ्ते स्टेज पर आग लगा दी।
जज करते हैं तारीफ
रुबीना जब डांस करती हैं तो माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही से लेकर करण जौहर तक उन्हें चीयर करते दिखते हैं। बैकग्राउंड में उनकी आवाज को सुना जा सकता है। जज रुबीना से कहते हैं, ‘क्या कमाल की एनर्जी है, कोरियोग्राफी, एक्सप्रेशंस सब कमाल के हैं।‘ इस वीकेंड प्रसारित होगा एपिसोड
वीडियो को कलर्स टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘रुबीना है अपनी परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित करने के लिए लिए रेडी। क्या आप उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए तैयार हैं। झलक दिखला जा शनिवार और रविवार रात 8 बजे।‘

Related Articles

Back to top button