ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बड़ा भाई पहले ही कर चुका है सुसाइड

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के बगवासा गांव में एक 24 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, इससे पहले कई वर्ष पूर्व बड़े बेटे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय प्रशांत पिता शंकरलाल धाकड़ ने अपने घर के बाहर एक कमरे को बैठक के तौर पर बना रखा था। जहां प्रशांत ज्यादातर समय व्यतीत करता था। इसी बैठक वाले कमरे में प्रशांत का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। प्रशांत अपने घर की खेती बाड़ी करने वाला और घर का संचालन करने वाला नौजवान था, जिसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों की माने तो प्रशांत के परिवार में पैसों को लेकर कोई कमी नहीं थी। प्रशांत को उसके कुछ साथियों ने शराब और गांजे की लत लगा दी थी।बाजार से खरीद कर लाया मौत का सामानसूत्रों की माने तो प्रशांत फांसी लगाने के एक रोज पहले शिवपुरी गया था। प्रशांत शिवपुरी से रस्सी खरीद कर लाया। जिसका फंदा बनाकर अगली सुबह वह उसी रस्सी पर झूल गया। इससे यह प्रतीत होता है कि प्रशांत नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की, बल्कि अज्ञात कारणों के चलते प्रशांत ने आत्महत्या कर ली होगी। पोहरी थाना पुलिस को प्रशांत के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने प्रशांत के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button