ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
पंजाब

PM Modi डेरा ब्‍यास पहुंचे,बाबा गुरिंदर से कर रहे हैं गुफ्तगू

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पंजाब के दौरे पर पहुंच गए हैंं।वह राधा स्‍वामी संप्रदाय के डेरा ब्‍यास पहुंचे हैं। उनका जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचने पर भव्‍य स्‍वागत किया गया। इसके बाद वह हेलीकाप्‍टर से डेरा ब्‍यास रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी डेरा ब्‍यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों से मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करने रवाना हो जाएंगे।

मोदी का यह दौरा है। डेरा ब्यास का पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी काफी असर है। डेरा ब्यास के अनुयायी बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश में हैं। मोदी डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी भी कई बार यहां आकर आशीर्वाद ले चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंंपा,राज्‍य के मुख्‍य सचिव बीके जंजुआ और डीजीपी गौरव यादव ने स्‍वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी हेलीकाप्‍टर से डेरा ब्‍यास के लिए रवाना हो गए।प्रधानमंत्री मोदी के दौरे मद्देनजर आदमपुर एयरबेस और डेरा ब्‍यास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में अर्द्ध सैनिक‍ बलाें और पंजाब पुलिस के जवान तैनात रहे।प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पीएम मोदी हालांकि हेलीकाप्‍टर से डेरा ब्‍यास गए, लेकिन सड़कों के किनारे भी सुरक्षा कड़ी की गई। डेरा ब्‍यास के आसपास भी सुरक्षा कड़ी की गई है।

Related Articles

Back to top button