ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं

हमीरपुर।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के इस यात्रा से दूर रहने पर सवाल उठाया।
हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘पिछले पांच साल में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों” की वजह से हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापस लौटेगी।
ठाकुर ने हमीरपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राहुल जी देश के खिलाफ नारे लगाने वाले ‘टुकडे-टुकड़े’ गिरोह के साथ यात्रा कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि प्रियंका जी इसमें शामिल नहीं हुईं या शायद एक भाई को अपनी बहन याद नहीं आई। क्या भाई-बहन के बीच सब ठीक है?’ हालांकि, मंत्री ने यह नहीं बताया कि ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह से उनका क्या मतलब है।
ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी भी हिमाचल प्रदेश के हितों के लिए काम नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में विकास को रोक दिया और उसे ‘कोई बड़ी परियोजना नहीं मिली।”
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुनिश्चित किया कि हिमाचल प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विकास में विश्वास करती है वहीं कांग्रेस ‘झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है।”
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का नारा ‘डबल इंजन की गाड़ी, बीजेपी संग पहाड़ी’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: विश्वास जताएंगे और ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने में मदद करेंगे।

Related Articles

Back to top button