ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

गैंगस्टर विकास दुबे की 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति ED ने की जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को गैंगस्टर विकास दुबे की 10 करोड़ से ज्यादा रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त कर ली। इसे उसने अपने रिश्तेदारों व सहयोगियों के नाम पर खरीदा था। ये संपत्तियां कानपुर और आसपास के इलाकों में स्थित हैं। तलाशी अभियान के दौरान ईडी को दुबे की 28 से अधिक अवैध संपत्तियां मिली थीं। दुबे अपनी पत्नी ऋचा दुबे, रिश्तेदारों समेत जयकांत व उनके रिश्तेदारों के नाम पर जमीन पर कब्जा करता था।

विकास दुबे तीन जुलाई 2020 के बिकरू नरसंहार का मुख्य आरोपी था। इसमें उसके घर पर छापा मारने गए आठ पुलिसकर्मियों की उसने और उसके सहयोगियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के एक हफ्ते के भीतर विकास दुबे और उसके गिरोह के पांच सदस्य पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। ईसीआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अर्जित अवैध लाभ से संपत्ति खरीदने आदि के अपराध में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने के लिए पीएमएलए-2002 के तहत आगे की जांच शुरू की।

Related Articles

Back to top button