ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर-पम्पलेट से राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े गायब

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पोस्टर जारी किया है। लेकिन इन पोस्टर और पम्पलेट से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की तस्वीर गायब है। बल्कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की तस्वीर लगाई गई है, जबकि उन्होंने अपनी फोटो लगाने की मना किया था। ऐसा कर कांग्रेस एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर आ गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कमलनाथ-दिग्विजय के आपसी खींचतान का विषय बताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीर ना ही किसी पोस्टर में है ना ही ब्रोशर में छापी गई है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह से लेकर आरिफ़ मसूद तक के फोटो पोस्टर पर हैं। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर में भी खडग़े की कोई तस्वीर नहीं है।

मनाही के बावजूद दिग्विजय की लगी तस्वीर
वहीं दिग्विजय सिंह की मनाही के बाद पोस्टर में तस्वीरें छपने लगी है। भारत जोड़ो यात्रा के पम्पलेट पर दिग्विजय सिंह की तस्वीर है। दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ से अपनी फोटो नहीं लगाने की अपील की थी। उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, खडग़े और कमलनाथ की तस्वीरें लगाने का सुझाव दिया था।

आपसी खींचतान का विषय: गृहमंत्री
कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार-प्रसार सामग्री में दिग्विजय सिंह का फोटो होने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह कमलनाथ दिग्विजय सिंह के आपसी खींचतान का विषय है। दोनों नेताओं के बीच मतभेद इतने गहरे हो गए कि एक दूसरे की बात नहीं मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button