ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

कर्मचारियों को नजर आया, टॉर्च की रोशनी दिखाकर भगाया

बुरहानपुर (म.प्र.): एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपानगर में है। यहां अकसर वन क्षेत्र से तेंदुए घुस आते हैं। सोमवार रात भी वन क्षेत्र से एक तेंदुआ रेलवे साइडिंग में घुस आया। जिसे देखकर कर्मचारी घबरा गए। हालांकि दूर खड़े रहकर कर्मचारियों ने बार बार टॉर्च की रोशनी तेंदुए के मुंह पर की जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला।गौरतलब है कि नेपा मिल में माल परिवहन के लिए रेलवे लाइन अंदर तक बिछी है। साथ ही यह क्षेत्र वन से लगा हुआ है। इसके कारण अकसर तेंदुए यहां आ जाते हैं। इससे पहले भी कईं बार यहां तेंदुए दिखाई दिए थे, हालांकि उसने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।वन कटाई के कारण शहर की ओर कूच करते हैं वन्यप्राणीक्षेत्र में जंगल बढ़े पैमाने पर कट रहा है। इसके कारण अकसर वन्य प्राणी जंगल से शहर और गांवों में घुस जाते हैं। पूर्व में कईं बार आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर में तेंदुए के घुसने पर वन विभाग की टीम द्वारा उनका रेस्क्यू कर खंडवा के ओंकारेश्वर में छोड़ा गया था।पहले नेपानगर का वन क्षेत्र और ज्यादा घना हुआ करता था, लेकिन अब धीरे धीरे वन कटाई के कारण वन्यप्राणियों की संख्या भी कम होती जा रही है।

Related Articles

Back to top button