ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

चोरी करते वक्त उठ गई थी, इसलिए किया हमला और अंदर रखे सामान ले उड़े; 5 गिरफ्तार

सक्ती: गिरफ्त में आरोपी।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में घर में घुसकर लूट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये चोरी करने के मकसद से महिला टीचर के घर में घुसे थे। मगर उसी वक्त महिला उठ गई और विरोध करने लग गई। ऐसे में आरोपियों ने महिला के चेहरे को कपड़े से बांध दिया और उसे पीटा। फिर अंदर रखे सामान ले उड़े थे। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। अब पुलिस ने इस केस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला डबरा थाना क्षेत्र का है।इस केस में किरारी के बाजार पारा की रहने वाली भारती पटेल ने थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वह किरारी में टीचर के रूप में पदस्थ हैं। 12 सितंबर की रात को वह घर में सो रही थी। उसी वक्त उनके घर में कुछ हल्ला हुआ। इस पर उनकी नींद खुल गई। नींद खुलने पर वह जब बाहर आईं तब कुछ लोग अंदर रखा सामान चुरा रहे थे।ये देखने के बाद उन्होंने विरोध किया तो पांचों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। फिर कपड़े से उसका चेहरा बांध दिया और पीटने लगे। इस पर महिला चिल्लाने लगी। लेकिन आरोपी नहीं माने और घर के अंदर रखा मोबाइल और कुछ सामान ले उड़े थे। इस मामले में पुलिस लूट का केस दर्ज कर आरिपयों की तलाश कर रही थी। इसके बावजूद कई दिनों तक आरोपियों का पता नहीं चला। इस बीच लगातार सीसीटीवी की जांच करने पर घटना वाले दिन कुछ आरोपी महिला के घर के पास जाते दिखे।इसी आधार पर पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने इस केस में सत्यम सागर, कमलेश सारथी , नरेश दास महंत समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button