ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

जमीन जायदाद को लेकर चल रहे विवाद के बाद आरोपियों ने रास्ते में रोककर तरह पीटा, घायल अस्पताल में भर्ती

दमोह: दमोह जिले की पथरिया क्षेत्र के गांव खेजरा लखरोनी में रहने वाले एक युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की है। जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक को पथरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सतीश पटेल ने बताया कि मैं सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। खिरिया मार्ग पर आरोपी महेंद्र, प्रतीक और विष्णु पटेल बोलेरो वाहन से पहुंचे आरोपियों ने पहले बोलेरो से टक्कर मारी। जब मैं जमीन पर गिर गया तब आरोपियों ने लोहे की रॉड और बंदूक की बट से मेरे ऊपर हमला शुरू कर दिया। हमले में बेहोश हो गया और आरोपी वहां से भाग गए। करीब आधे घंटे बाद जब मुझे होश आया। तो मैंने अपने पिता को फोन लगाया। पिता मौके पर पहुंचे और मुझे 108 वाहन से पथरिया अस्पताल लेकर आए हैं। आरोपियों से हमारे परिवार का पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। खबर मिलने के बाद पुलिस घायल के पास उसके बयान दर्ज करने पहुंची है। ताकि, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जा सके।

Related Articles

Back to top button