ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
खेल

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 3 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप के 28वें मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 3 रनों से हरा दिया है। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने जीत हासिल की। जिम्बाब्वे के सामने 151 रन का लक्ष्य था लेकिन टीम केवल 147 रन ही बना सकी।

इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक 71 रनों की पारी नजमूल ने खेली। जिम्बाब्वे की तरफ से मुजरबानी और नगारवा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्मबाब्वे की तरफ से एकमात्र बल्लेबाज सीन विलियम्स ही संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने 42 गेंदों पर 64 रन की पारी खेल कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया लेकिन 64 के स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

इससे पहले  बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 10 के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट गंवा दिया। सौम्य सरकार बिना कोई रन बनाए मुजरबानी का शिकार बने। जल्द ही टीम को दूसरा झटका लगा जब लिटन दास 14 रन के निजी स्कोर पर मुजरबानी का दूसरा शिकार बने। तीसरे विकेट के लिए नजमूल और शाकिब ने 54 रनों की अच्छी साझेदारी की लेकिन 84 के स्कोर पर शाकिब आउट हुए। उन्हें 23 रन के निजी स्कोर पर सीन विलियमस ने चलता किया।

बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो वाला है क्योंकि फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में वह 2 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है जबकि जिम्बाब्वे की टीम का हौसला पाकिस्तान के खिलाफ मिली 1 रन की रोमांचक जीत से बुलंद हैं और उसके पास पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। फिलहाल जिम्बाब्वे के टीम 3 अंकों के साथ भारत और साउथ अफ्रीका के बाद तीसरे नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button