ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

डेंगू वार्ड बनाकर डाले गए 12 बेड, 200 मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में मलेरिया के बाद डेंगू ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के डेंगू वार्ड में 9 मरीज भर्ती हैं। जिनमें 6 डेंगू के मरीज हैं। जबकि तीन की रिपोर्ट आना बाकी है।बदलते मौसम के कारण मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन तीन फिजिशियन के पास करीब 700 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। जिनमें करीब 200 बच्चे शामिल हैं। प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीजों की खून की जांच कराई जा रही है।लक्षण दिखने पर तुरंत करवाएं जांचमलेरिया विभाग ने जनवरी से अब तक 17 डेंगू के मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। जिनमें मौजूदा समय में 6 मरीज हैं। जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है। तीन मरीजों की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।दरअसल सुबह शाम की सर्दी और दोपहर की गर्मी से तापमान कम और ज्यादा होने पर लोग इसकी चपेट में आने लगे हैं। सबसे ज्यादा बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। बुखार, खांसी और जुखाम के प्रतिदन करीब 700 मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिजिशियन के पास पहुंच रहे हैं। जिनमें करीब 200 बच्चे भी शामिल हैं। उनमें डेंगू के लक्षण दिखने पर फौरन उनकी जांच कराई जा रही है।तेज बुखार आने पर डॉक्टर से बात करेंवहीं सीएसएस एयूपी सिंहा ने बताया, डेंगू वार्ड बनाकर 12 बेड डाले गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ेगी तो बेड भी बढ़ा दिए जाएंगे। जरूरत है इस समय कि बुखार से बचा जाए। बच्चों को गर्म पानी, दूध और चाए पिलायें। छोटे-छोटे बच्चों को छूते समय स्वच्छता का खास ख्याल रखें। तेज बुखार आना, शरीर में तेज दर्द, सिर में दर्द होना या फिर शरीर में लाल चकते पड़ने पर फौरन चिकित्सक की सलाह लें।

Related Articles

Back to top button