ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
राजस्थान

डुमरियागंज और इटवा के लोगों को 24 घंटे मिलेंगी सुविधाएं, पीपीपी मॉडल में चयनित

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में सीएचसी सिरसिया के दिन बहुरने वाले हैं। अस्पताल को संसाधनों और सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह कार्य पूर्ण होने के बाद डुमरियागंज और इटवा क्षेत्र के मरीजों को नजदीक के अस्पताल में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।शासन की ओर से पीपीपी मॉडल में चयनित करने के अस्पताल को बेहतर बनाने की कवायद शुरू हुई है, जल्द ही सभी सुविधाएं 24 घंटे मिलने लगेगी। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र की दो लाख से अधिक आबादी के इलाज का मुख्य केंद्र सीएचसी सिरसिया है, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के न होने के कारण मरीजों को प्राइवेट और अस्पताल में भागदौड़ करनी पड़ती है। अब यह समस्या बहुत जल्द दूर होने वाली है।अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएंइसमें, जिला अस्पताल जैसी सुविधाएं मुहैया होनी है, जिससे 24 घंटे इलाज हो सके। इस संबंध में कवायद शुरू हो गई है, जल्द ही अस्पताल में बदलाव और सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा ने बताया कि पीपीपी मॉडल के तहत अस्पताल का चयन हुआ है। इससे कई सुविधाएं बढ़ जाएंगी। इस संबंध में कागजी लिखा पढ़ी शुरू हो गयी है, जल्द ही कार्य भी शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button