ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

काउंटर से टिकट ले रहे लोग, प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ने पर यात्रियों ने जताई नाराजगी

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट निकलाने के लिए लगी इलेक्ट्रॉनिक मशीन 2 महीने से खराब है। जिससे लोगों को लाइन में लगकर खिड़की से प्लेटफार्म टिकट लेना पड़ता है। दूसरी तरफ रेलवे द्वारा प्लेटफार्म टिकट का दाम 50 रुपए होने से करने से यात्रियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई से परेशान यात्रियों पर और बोझ डालने का काम कर रही है।अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर जाने वाले यात्रियों को आराम से प्लेटफार्म टिकट मिल जाए। इसके लिए स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म टिकट निकलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगी है। जिससे यात्री पैसे डालकर खुद प्लेटफार्म टिकट निकाल सकते थे। इससे यात्रियों को खिड़की पर लाइन लगाने की जरूरत नही पड़ती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से स्टेशन पर लगी इलेक्ट्रॉनिक मशीन खराब हो गयी है। जिससे यात्रियों को लाइन में लग कर प्लेटफार्म टिकट खरीदना पड़ता है।प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ारेलवे लखनऊ मंडल द्वार लखनऊ और वाराणसी सहित 14 स्टेशनों के प्लेटफार्म टिकट के दाम 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। यात्रियों का कहना है कि जनता मंहगाई से पहले से परेशान है। अब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का टिकट बढ़ा देने से यात्रियों पर बोझ और बढ़ेगा।स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिल रही सुविधाअकबरपुर से वाराणसी जा रहे यात्री घनश्याम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा नहीं दे रही है। कभी प्लेटफार्म टिकट के दाम बढा देती है तो कभी किराया। उन्होंने कहा कि 50 रुपये प्लेटफार्म टिकट बढ़ने से लोगों को बहुत परेशानी होगी। इतने पैसे में तो यात्री लोकल यात्रा कर सकते है। अकबरपुर स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि स्टेशन पर लगी इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म निकलने की मशीन को जल्द ठीक करा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button