ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

योगी सरकार काशी में दिव्य और भव्य देव दीपावली की तैयारियों में जुटी 

वाराणसी। योगी सरकार काशी में दिव्य और भव्य देव दीपावली की तैयारियों में जुट गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से देव दीपावली की तैयारियों के बारे में जानकारी ली है। साथ ही देव दीपावली के महा आयोजन को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए भी कहा है। मंडलायुक्त की ओर से बताया गया कि इस बार वाराणसी में 7 नवंबर को देव दीपावली का महापर्व मनाया जाना है, जिसे लेकर उनकी ओर से सारी तैयारियां एडवांस में चल रही हैं।मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण के चलते देव दीपावली 7 नवंबर को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसबार गंगा के दोनों तरफ मिलाकार कुल 10 लाख दीये जलाये जाएंगे। साथ ही वाराणसी के प्रमुख मंदिरों, कुंडों और सरोवरों पर भी आकर्षक ढंग से दीप रौशन किये जाएंगे।अधिकारी ने कहा कि  देव दीपावली पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से वाराणसी आएंगे। ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी, जिसे देखते हुए हमने पहले से ही क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट को लेकर बैठक कर ली है और आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली पर्व के बाद वाराणसी के घाटों पर जलाये जाने वाले दीपों के समुचित निस्तारण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि देव दीपावली के साथ ही लोगों में स्वच्छता को लेकर भी भाव पैदा हो, हमें ऐसी व्यवस्था करनी है।

Related Articles

Back to top button