ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार पलटने से मध्य प्रदेश से आई छात्रा की मौत

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंगलवार देर रात कार पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा मध्य प्रदेश से अपनी सहेली के घर दिवाली मनाने आई थी, फिर अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली गई। तभी हादसा हो गया। युवक भी हादसे में घायल हो गया है। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसा मणिपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।

मध्य प्रदेश के कोतमा निवासी दिव्यानी सिंह (21) पुत्री जालिमम सिंह अपनी सहेली शीतल सिंह के घर दिवाली मनाने के लिए अंबिकापुर आई थी। यहां से मंगलवार देर रात नमनाकला निवासी अपने दोस्त राज दुबे के साथ कार में घूमने के लिए निकली थी। वे केशवपुर की ओर गए थे, जहां से लौटते समय सांडबार के पास तेज रफ्तार कार पलट गई। पुलिस दोनों को अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने दिव्यानी को मृत घोषित कर दिया।

मणिपुर चौकी प्रभारी सरफराज सिद्दीकी ने बताया कि दिल्ली में पढाई के दौरान उसकी दोस्ती अंबिकापुर के गुदरी बाजार निवासी शीतल सिंह के साथ हुई थी। दीपावली में दिव्यानी शीलत सिंह के घर आई थी। बीती रात वह अपने दोस्त राज दुबे के साथ कार में सवार होकर घूमने निकल गई थी। छात्रा के परिजन भी हादसे की सूचना के बाद कोतमा से अंबिकापुर पहुंच गए है हादसे को लेकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button