ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर राम सेतु ने मारी बाजी

अक्षय कुमार,जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु की टक्कर अजय देवगन,सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड से है।फिल्म थैंक गॉड की एवरेज IMDb रेटिंग 6.8 है, जो 3.3 हजार लोगों के वोट्स के बाद तय हुई है। बता दें कि फिल्म को 40.12% लोगों ने 10 रेटिंग,23.2% लोगों ने 9 रेटिंग,12.7% लोगों ने 8 रेटिंग,1.3% लोगों ने 2 रेटिंग और 19% लोगों ने 1 रेटिंग दी है। बता दें कि ये सिर्फ शुरुआती रेटिंग है, जबकि आने वाले दिनों में ये रेटिंग कम-ज्यादा हो सकती है।

‘थैंक गॉड’ ने कितनी की कमाई
राम सेतु के साथ ही अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड रिलीज हुई है। Bollymoviereviewz की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 8-10 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को 2500 स्क्रीन्स मिली हैं और साथ ही फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है। बता दें कि अगर ये अर्ली ट्रेंड्स सही साबित हुए तो न सिर्फ स्क्रीन काउंट कम होने की वजह से बल्कि विवाद की वजह से भी थैंक गॉड कमाई में मात खा सकती है। याद दिला दें कि फिल्म को लेकर काफी विवाद जारी है और कहा जा रहा है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

क्या है ‘राम सेतु’ का कलेक्शन
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। बात फिल्म के कलेक्शन की करें Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स हैं और फिल्म की असल कमाई इससे कम ज्यादा हो सकती है। वहीं Bollymoviereviewz के मुताबिक राम सेतु, 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button