ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

हरियाणा भवन में पार्ट-2 कार्यकाल की गिनाएंगे उपलब्धियां, बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर

चंडीगढ़: सीएम मनोहर लाल खट्‌टर अपने पार्ट-2 कार्यकाल की दिल्ली में उपलब्धियां गिनाएंगे।हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। वह अपने पार्ट-2 कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे। सूबे में सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में सभी की निगाहें बड़ी घोषणाओं पर भी टिकी हुई है। पंचायत और आदमपुर उपचुनाव के कारण राज्य में आचार संहिता लगी होने के कारण दिल्ली में सार्वजनिक घोषणा करेंगे।2.30 बजे पहुंचेंगे हरियाणा भवनCM मनोहर लाल बुधवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचेंगे। जहां वह 2.30 बजे मीडिया से रूबरू होंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आज शाम चंडीगढ़ में कुछ लोगों के साथ मुख्यमंत्री कल दिल्ली के कार्यक्रम को लेकर चर्चा करेंगे। यह गोपनीय बैठक चंडीगढ़ में सीएम आवास पर आयोजित की जाएगी।आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों पर चर्चाCM मनोहर लाल राज्य के हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारी संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में सफाई कर्मचारियों के साथ ही अग्निशमन कर्मचारी राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं। दीपावली पर उनकी हड़ताल से सरकार की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

Related Articles

Back to top button