ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

बच्चों ने फुलझड़ी तो बड़ों ने छोड़े राकेट, देर रात तक मनती रही खुशियां

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले में झालरों से सजे घर और आतिशबाजी करते हुए लोग।आजमगढ़ में जिले में दीपावली के त्योहार के दिन शाम को पूजा होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। जिले के चौक, पहाड़पुर, सिविल लाइन, बदरका सहित सभी प्रमुख इलाकों के खुले मैदानों में लोग आतिशबाजी करते नजर आए। रंग-बिरंगे पटाखों की रोशनी की खुशियों में पूरा शहर सराबोर हो गया। पटाखों को लेकर छोटे बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी आतिशबाजी करते नजर आए। जहां छोटे बच्चे फुलझड़ी और रोशनी से खेलते नजर आए वहीं बड़े पटाखों के साथ आकाश में उड़ने वाले रॉकेट को छोड़ते नजर आए।आजमगढ़ जिले में देर रात आतिशबाजी के बाद कुछ इस तरह नजर आया आकाश।झालर की रोशनी में नहाया पूरा शहरदीपावली के इस त्योहार पर पूरा शहर झालर की रोशनी से सजा नजर आया। छोटी दीपावली के दिन से ही लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी झालर से सजाए हुए हैं। दीपावली के दिन झालर और मोमबत्ती की रोशनी में पूरा शहर रोशनी में नहाया नजर आया।देर रात तक चलेगी आतिशबाजीचौक क्षेत्र के रहने वाले मोनू गुप्ता का कहना है कि आजमगढ़ जिले में लक्ष्मी गणेश के पूजन के बाद आतिशबाजी शुरू होती है जो देर रात तक चलती है। इस आतिशबाजी का आनंद लोग देर रात तक लेते हैं। इसके साथ ही पटाखे की दुकान लगाने वाले व्यापारी जो पटाखे बच जाते हैं, उन्हें दीपावली की रात ही जला देते हैं। ऐसे में जिले में देर रात तक आतिशबाजी का जश्न मनता है और सभी लोग दीपावली की खुशियां पटाखों संग मनाते हैं।

Related Articles

Back to top button