ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

शुभ मुहूर्त में हुई मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा, लोगों ने जमकर की आतिशबाजी

बलिया: धन की देवी महालक्ष्मी गणेश व कुबेर की घर-घर पूजा अर्चना की गई।दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया। पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरफ सजाया हुआ था। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्री गणेश का पूजन कर पर्व मनाया। देर रात तक युवाओं ने पर्व पर पाबंदी के बावजूद भी जमकर आतिशबाजी की।खरीदारी के लिए रही लोगों की भीड़वहीं सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। सभी लोगों में शाम को माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना की। लोगों ने आतिशबाजी का खूब मजा लिया। बच्चे, महिलाओं व पुरूषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया।सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा कस्बे में चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। कस्बे के सभी प्रमुख बाजारों में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। दीपावली पर पाबंदी होने पर भी जमकर पटाखे जलाए गए। उधर पुलिस भी देर रात तक राउंड करती रही। कई स्थानों पर देर रात आतिशबाजी कर रहे युवाओं को पुलिस ने टोका उसके बाद भी मोहल्लों में जमकर पटाखे चलाये गये।मंदिरों में भी जलाए गए दीप लोगों ने की पूजादीपावली के पावन पर्व पर लोगों ने देवालय में जाकर पूजन अर्चन किया। साथ ही दीपक जलाया जलाकर लोगों क सुख-समृद्धि की प्रार्थना के। शहर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर व भृगु मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर में शाम होते ही लोग पहुंचने लगे। लोगों ने पूजन अर्चन करने के बाद दीपक जलाया।

Related Articles

Back to top button