ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

रेप के बाद घोंटा गया गला; दिवाली की रात हुई थी लापता, झाड़ियों में अर्धनग्न मिला शव

पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर के कुलदीप नगर में 7 साल की मासूम बच्ची एक वहशी दरिंदे का शिकार हो गई। दिवाली की रात घर के बाहर अन्य बच्चों संग खेल रही मासूम अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।मंगलवार सुबह घर के पीछे ही झाड़ियों में नग्न अवस्था में बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही SP शशांक कुमार सावन पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।सिविल अस्पताल में कागजी कार्रवाई पूरी करती पुलिस।पुलिस के पास सुबह पहुंचे परिजन, करवाया था अपहरण का केसपुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रुप से जिला लखीमपुर UP का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत के कुलदीप नगर में रहता है। वह मेहनत मजदूरी का काम करता है।उसकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी 7 वर्षीय थी। दिवाली की रात करीब 9 बजे वह घर से दुकान पर गई थी। जिसके बाद वह वापिस नहीं आई थी। कुछ ही देर बाद उसकी अनेकों जगहों पर तलाश शुरू की गई थी।मगर उसका कही कोई भेद नहीं लगा। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची के अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।मौके पर पहुंचे SP शशांक कुमार सावन।तीन दिन पहले ही आई गांव से बच्चीमामले की जानकारी देते हुए बच्ची के मामा ने बताया कि बच्ची रात को 9 बजे उसके पास खेल रही थी। पटाखे बजा रही थी। इसी बीच वह अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने चला गया। हालांकि बच्ची के पास गली के और भी बच्चे खेल रहे थे। बच्ची गांव में नानी के पास रहती थी।जोकि तीन दिन पहले ही दिवाली मनाने के लिए दादी के साथ पानीपत अपने माता-पिता के पास आई थी। मगर, किसी को क्या पता था कि ये दिवाली उसकी आखिरी दिवाली होगी। उसके परिवार वालों के लिए भी काली दिवाली साबित होगी।

Related Articles

Back to top button