ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

भोपाल में निजी कंपनी का कर्मचारी, एक साल पहले ही सेना छोड़ी थी

सिरसा: मृतक अवतार सिंह के पोस्टमार्टम के मौके पर अस्पताल में पहुंचे परिजन।हरियाणा के सिरसा में हिसार रोड स्थित पीवीआर के एक होटल में 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के बाद होटल स्टाफ में हडकंप मच गया। सूचना पाकर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर जांच में जुटी। मृतक अवतार सिंह फौज में रहा है और एक साल पहले आर्मी से रिजाइन दे दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।मामले के जांच अधिकारी अभय ने बताया कि मृतक अवतार सिंह निवासी पन्नीवाला मोटा ने होटल में रूम लिया था। वह 21 अक्टूबर से वहां होटल में रुका हुआ था। होटल में ही अवतार सिंह ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।जांच अधिकारी अभय वारदात को लेकर जानकारी देते हुए।परेशान करने के आरोपमृतक के पिता बलराज सिंह के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। मुकेश कस्वां निवासी पन्नीवाला मोटा पर परेशान करने के आरोप लगे है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।प्राइवेट कंपनी में काम करता था मृतकबताया जा रहा है कि मृतक अवतार सिंह फौज में हवलदार भी रहा था। उसने वहां से एक साल पूर्व रिजाइन दिया था और वहां के मंत्रियों के पास नौकरी करने लगा। जांच अधिकारी अभय ने बताया कि मृतक भोपाल की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।दिवाली पर पसरा मातमअवतार सिंह की मौत से परिवार में मातम पसरा है। दिवाली पर्व की खुशियां भी मातम में बदल गई हैं। पिता ने बताया कि दिवाली में बेटे को घर आना था। इसके लिए पूरा परिवार इंतजार कर रहा था। छोटी दिवाली पर उनको अवतार की मौत की सूचना मिली।

Related Articles

Back to top button