ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

नगर परिषद के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर; त्योहारी सीजन में दुकानदार परेशान

हांसी: हांसी के दुकानदार व्यथा बताते हुए।हरियाणा के हांसी में त्योहारी सीजन में बाजार में प्रतिदिन ग्राहकों की भीड़ में इजाफा हो रहा है। ऐसे में नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल ने बाजार में स्थिति बिगाड़कर रख दी है। दूसरे दिन हड़ताल के दौरान जगह जगह पर कूड़े कचरे के ढेर लग गए। जिस कारण मजबूरी में दुकानदार कचरे में आग लगा रहें है।हांसी नगर नगर परिषद के कर्मचारी बुधवार से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। दो दिन से उनका धरना प्रदर्शन चल रहा है और सफाई का काम भी वे नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को भी हांसी में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने सफाई के कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया है।हांसी के बाजार में कुड़े के ढ़ेर।शहर में हालात ये है कि हुड्‌डा सेक्टर या जिन वार्डों में सफाई व्यवस्था ठेके पर उन कुछ क्षेत्रों में तो सफाई हो रही है, लेकिन शेष पूरा शहर अब दीपावली पर्व के मौके पर कूड़े के ढ़ेर में बदलता जा रहा है।अधिकांश मुख्य मार्गों पर कचरा फैला है। पड़ाव चौक से ऑटो मार्केट, पुरानी सब्ज़ी मंडी, उमरा गेट, तिकोना पार्क, सदर बाजार सहित आसपास के बाजारों में सड़कों पर कचरा फैला है। जिस कारण व्यापारी से लेकर आमजन तक परेशानी झेल रहा है।

Related Articles

Back to top button