ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

RSS के बयान को बताया उनका नजरिया, सरकार अपने हिसाब से जनसंख्या नीति बनाए

बरेली: जनसंख्या नीति पर मौलाना शाहाबुद्दीन ने जारी किया बयान। RSS के बयान को बताया उनका नजरिया, सरकार अपने हिसाब से जनसंख्या नीति बनाए।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक बार फिर से कहा है कि देश में जनसंख्या का असंतुलन चिंताजनक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि जनसंख्या नीति पर समग्रता से विचार किया जाना चाहिए।एक ऐसी जनसंख्या नीति बनाई जानी चाहिए जो सभी पर पूरी तरह से लागू हो। इससे पहले विजयदशमी के दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या असंतुलन पर चिंता जताते हुए एक ऐसी नीति की पैरवी की थी जो सब पर लागू हो। वहीं अब जनसंख्या नीति को लेकर बरेली से मौलाना शहाबुद्दीन ने जनसंख्या नीति पर अपना बयान जारी किया है।मौलाना ने कहा सरकार को है पॉलिसी बनाने काऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जनसंख्या नीति पर दिए गए RSS नेता के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस्लाम मजहब ने जनसंख्या नीति पर स्पष्ट नजरिया दिया है।कि बगैर जरूरत के जनसंख्या को कंट्रोल करना जायज ही नहीं है। अगर औरत कहीं जिस्मानी तौर पर परेशानी है या बीमार है तो ऐसी परिस्थितियों में जनसंख्या पर कंट्रोल किया जा सकता हैं।मौलाना ने कहा कि RSS नेता का बयान उनका अपना नजरिया है। उस पर हमें कुछ नहीं कहना है। मौलाना ने कहा कि हुकूमत अगर कोई जनसंख्या नीति बनाती है तो उसको अधिकार है। जिस तरह चाहे अपनी पॉलिसी बनाकर लागू करने का अधिकार है।

Related Articles

Back to top button